बीजिंग : चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लीच्येन ने 23 जून को कहा कि चीन और भारत की रक्षा टुकड़ियों ने 22 जून को सीमा क्षेत्र में दूसरी कमांडर स्तरीय वार्ता की। दोनों पक्षों ने मामले को शांत करने के लिए जरूरी कदम उठाने पर सहमति बनाई। चाओ लीच्येन ने कहा कि यह गलवान घाटी में मुठभेड़ होने के बाद दूसरी कमांडर स्तरीय वार्ता है। इसके आयोजन से जाहिर है कि चीन और भारत आशा करते हैं कि वार्ता के जरिए मतभेद का उचित समाधान किया जाएगा, घटना पर नियंत्रण किया जाएगा और स्थिति शिथिल की जाएगी।
चाओ लीच्येन ने कहा कि दोनों पक्षों ने पहली वार्ता के आधार पर सीमा मुद्दे के नियंत्रण में मौजूद समस्या पर गहन रूप से विचार विमर्श किया। दोनों पक्षों ने वार्ता कायम रखकर सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने पर भी सहमति बनाई।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
— आईएएनएस

और भी हैं
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान
जयशंकर ने अरब लीग के राजनयिकों से की मुलाकात, दुनिया को बदलने में तकनीक की भूमिका पर की चर्चा
ईरान के स्कूल पर हमले को लेकर इलाही की अपील, बोले-अमेरिका ने माफी नहीं मांगी, दुनिया करे निंदा