नई दिल्ली: जीएसटी प्रणाली की प्रौद्योगिकी रीढ़, वस्तु एवं सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन) ने बुधवार को एसएमएस के जरिए जीएसटीआर-1 की निल फाइलिंग सुविधा लांच की।
इससे लगभग उन 12 लाख करदाताओं को लाभ होगा, जो अब जीएसटी पोर्टल में लॉगइन किए बगैर अपना रिटर्न दाखिल कर सकेंगे। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए करदाताओं को एक निर्धारित फार्मेट में भेजने की जरूरत होगी।
एसएमएस के साथ ही पोर्टल पर रिटर्न दाखिल करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
फॉर्म जीएसटीआर-1 के लिए निल रिटर्न मासिक आधार पर और तिमाही आधार पर दाखिल किए जा सकते हैं। जीएसटीएन ने एक महीने के अंदर निल रिटर्न दाखिल करने के लिए एक के बाद एक एसएमएस सुविधा शुरू की है।
आठ जून से करदाताओं को जीएसटीआर-3बी रिटर्न एसएमएस के जरिए दाखिल करने की अनुमति मिली हुई है।
–आईएएनएस

और भी हैं
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी
अदाणी ग्रुप अगले 4 साल में बिहार के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर करेगा 60,000 करोड़ रुपए तक का निवेश: गौतम अदाणी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी