बॉलीवुड के चर्चित सितारे कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अपनी आगामी फिल्म “तू मेरी, मैं तेरा — मैं तेरा, तू मेरी” के प्रमोशनल सिलसिले में राजधानी दिल्ली पहुंचे। इस अवसर पर दोनों कलाकारों ने इंपीरियल होटल, नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत की और फिल्म से जुड़े कई रोचक पहलुओं को साझा किया।
प्रेस इंटरेक्शन के दौरान कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने फिल्म की कहानी, अपने-अपने किरदारों और शूटिंग के अनुभवों पर खुलकर बात की। दोनों कलाकारों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
कार्तिक आर्यन ने कहा कि यह फिल्म एक नई तरह की रोमांटिक कहानी पेश करेगी, जो आज की पीढ़ी से गहराई से जुड़ती है। वहीं अनन्या पांडे ने फिल्म को अपने करियर का एक खास प्रोजेक्ट बताते हुए कहा कि दर्शकों को इसमें भावनाओं, प्यार और मनोरंजन का भरपूर मेल देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान दोनों सितारों ने फोटोग्राफर्स के लिए पोज़ दिए और फैन्स के उत्साह का भी जवाब दिया। फिल्म “तू मेरी, मैं तेरा — मैं तेरा, तू मेरी” को लेकर राजधानी में आयोजित यह कार्यक्रम चर्चा का केंद्र बना रहा और सोशल मीडिया पर भी इसकी झलकियां तेजी से वायरल हो रही हैं।

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।