मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री Katrina Kaif ने शुक्रवार को बोर्ड गेम में अपने हाथ आजमाएं। इंस्टाग्राम पर कैटरीना ने अपनी एक तस्वीर साझा की हैं, जिसमें वह सीक्वेंस खेलती हुई नजर आ रही हैं।
कैटरीना इसके साथ लिखती हैं, “केवल दो लोगों के साथ खेलने की सबसे अच्छी बात यह है कि आप जल्दी जीत जाते हैं। हैशटैगसीक्वेंस हैशटैगमिसिंगमायटीममेट्स हैशटैगफ्राइडे।”
कैटरीना इस गेम को खेलने के दौरान मुस्कुराती नजर आ रही हैं।
लॉकडाउन के दौरान कैटरीना सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी की झलकियां पेश करती नजर आईं, जिसमें उन्हें साफ-सफाई करने से लेकर खाना पकाते हुए देखा गया।
अभिनय की बात करें, तो कैटरीना आने वाले समय में ‘सूर्यवंशी’ में सुपरस्टार अक्षय कुमार के विपरीत नजर आएंगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’