हाल ही में अभिनेता शाहिद कपूर और कृति सेनन 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार अपनी आने वाली फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के प्रमोशन के लिए दिल्ली आए और यहां के इंपीरियल होटल में आयोजित प्रमोशनल कार्यक्रम में फिल्म के बारे में मीडिया से बातें कीं।
यह फिल्म आर्यन (शाहिद कपूर) के जीवन पर आधारित है, जिसे एक आदर्श जीवनसाथी नहीं मिल पाता है। वह अमेरिका में एक आधिकारिक असाइनमेंट के दौरान एक आदर्श लड़की सिफरा (कृति सेनन) से मिलता है और उससे प्यार करने लगता है, लेकिन बाद में पता चलता है कि यह एक असंभव प्रेम कहानी है।
इस फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज के तहत किया गया है। इसका निर्देशन अमित जोशी और आराधना शाह ने किया है।

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।