नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) क्षेत्र के निवासियों और सेवा उपयोगकर्ताओं को सूचना, सुविधा और शिकायत निवारण मंच प्रदान करने के उद्देश्य से एनडीएमसी द्वारा आज कन्वेंशन सेंटर में अपने पाक्षिक सुविधा शिविर का आयोजन किया । सदस्य-एनडीएमसी, श्री कुलजीत सिंह चहल और सचिव-एनडीएमसी, श्री विक्रम सिंह मलिक ने सुविधा शिविर का दौरा किया और जनता से बातचीत की। सचिव ने सभी संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का समय पर समाधान करने और जल्द से जल्द सभी को सहायता, सूचना और शिकायतों का निवारण प्रदान करने के निर्देश दिए।
पालिका परिषद के संबंधित अधिकारियों द्वारा आज के इस शिविर में स्थानीय निवासियों से लगभग 72 जन शिकायतें प्राप्त हुई । नई दिल्ली क्षेत्र के निवासियों की अधिकांश शिकायतें कार्मिक, सिविल इंजीनियरिंग, बागवानी, सार्वजनिक स्वास्थ्य, प्रवर्तन, वाणिज्यिक, कर और संपदा विभागों से संबंधित रही ।
शीघ्र समाधान के लिए विभिन्न विभागों से संबंधित अधिकारियों के साथ जनता द्वारा सभी जन शिकायतों पर आमने-सामने चर्चा की गई। नीति स्तर के निर्णयों की आवश्यकता वाली शिकायतों को उनके निवारण की संभावित समय-सीमा के साथ शिकायतकर्ताओं को समझाया और बताया गया।
इस अवसर पर पालिका परिषद के 26 विभागों के सौ से अधिक अधिकारी/कर्मचारी शिकायतों के मौके पर निवारण के लिए उपस्थित थे। यहां लगाए गए विभिन्न विभागों के हेल्प डेस्क की निगरानी विभिन्न विभागों के प्रमुखों द्वारा की जा रही थी।

और भी हैं
जामिया में हंगामा: गेट बंद करने के आदेश पर छात्रों का फूटा गुस्सा, बोले- हिंसक तरीके से दबाया जा रहा आंदोलन
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया रावण दहन, यामी गौतम और आनंद एल राय ने चलाए बुराई के प्रतीक पुतलों पर तीर
220 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी से सजा पूरा पर्वत उठा लाए हनुमान जी!