पटना: बिहार की राजधानी Patna में Shaadi समारोह ने कोरोना की चेन तैयार की दी, जिसे तोड़ने के लिए प्रशासन का काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। पालीगंज में एक शादी समारोह में भाग लेने वाले अब तक 100 से ज्यादा लोगों को संक्रमित पाया गया है। इस क्रम में दुल्हे की भी मौत हो गई है, जबकि हलवाई, नाई कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को एक साथ इस समारोह में भाग लेने वाले 79 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। इससे पहले भी 24 से ज्यादा लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं।
See More: पटना की गलियों से निकलकर सुशांत बने थे बॉलीवुड सितारा
सोमवार को इस संक्रमण चेन से एक साथ 79 कोरोना संक्रमित मिले। Patna में Shaadi समारोह में शामिल 369 लोगों की जांच में 79 संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 24 पहले संक्रमित हो चुके हैं। इस समारोह में शामिल हुए 100 से ज्यादा लोग अब तक संक्रमित मिल चुके हैं और दुल्हे की भी मौत हो गई है।
पालीगंज अनुमंडलीय स्वास्थ्य प्रबंधक प्रजित कुमार ने बताया कि कुछ मरीजों को बमेती, फुलवारीशरीफ भेजा गया है और अधिकांश को बिहटा भेजा गया है। पालीगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी चिरंजीव पांडेय ने मंगलवार को बताया कि कई मुहल्लों को सील किया जा रहा है।
–आईएएनएस

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
भारत और फिनलैंड भविष्य के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे, जलवायु परिवर्तन में संबंध मजबूत करेंगे: पीएम मोदी