मुंबई:
मैं उन दिनों को बहुत याद कर रही हूं
अभिनेत्री Pavitra Punia ‘बालवीर रिटर्न्स’ के अपने सह-कलाकारों आदित्य रणविजय, श्रीधर वत्सर और अतुल वर्मा आदि के साथ बिताए समय को बहुत याद करती हैं। लॉकडाउन से पहले शो के सेट पर उनके साथ बिताए गए समय को याद करते हुए पवित्रा ने कहा, ” ‘बालवीर रिटर्न्स’ की पूरी यूनिट में से, हम अकेले हैं, जो दिन भर हंसते रहते हैं। हम कभी भी अपने कमरों में अलग नहीं बैठते हैं और हमेशा एक कमरे में एक साथ होते हैं। हम एक साथ खाते हैं, सोते हैं और एक साथ शूटिंग करते हैं। इसलिए, मैं इन दिनों उन सभी को बहुत याद कर रही हूं क्योंकि हम अभी शूटिंग नहीं कर रहे हैं।”

Pavitra Punia ने सेट पर भोजन से जुड़ी कई बातें भी साझा कीं।
हर कोई उसे “मम्मी” कहता है
उन्होंने बताया, “मैं विशेष रूप से खाने की उन चीजों को याद कर रही हूं, जो वे अपने घरों से मेरे लिए लाते थे। आदित्य घर का बना स्पेशल शेजवान सॉस लाता था। श्रीधर जी की पत्नी ‘मूंग की दाल की भाजी’ बनाती हैं। एक सूखी और बहुत पोषक सब्जी होती है और मैं उसे दूर लेकर पूरी अकेले ही खा लेती थी। अतुल खुद ही खाना बनाता है, इसलिए उसे भी कुछ खाने की स्वादिष्ट चीजें मिल जाती हैं। हम सभी एक साथ अपने दोपहर के भोजन के समय का आनंद लेते थे।”
https://www.instagram.com/p/BnbA6BWg23L/?utm_source=ig_web_copy_link
Pavitra Punia ने यह भी खुलासा किया कि काल लोक (शो की जादुई दुनिया) में हर कोई उसे “मम्मी” कहता है।
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़