चंडीगढ़: अभिनेत्री सरगुन मेहता अभी चंडीगढ़ में अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं, और इस दौरान उन्होंने पापा का कुर्ता पहना। उन्होंने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें वह पापा का नीला कुर्ता पहने हुए दिखाई दे रही हैं और साथ ही उन्होंने धूप का चश्मा भी पहना है।
उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, “पापा का कुर्ता पहना है..तो एटिट्यूड तो बाप ही होगा न.क्या आपने कभी अपने पापा का कपड़ा पहना है।”
तस्वीरों पर प्रतिक्रिया करते हुए, सरगुन के पति, अभिनेता रवि दुबे ने कमेंट बॉक्स में लव रिएक्ट किया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, सरगुन अगली बार ‘किस्मत 2’ में दिखाई देंगी, जिसमें पंजाबी गायक-अभिनेता अम्मी विर्क भी हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।