नई दिल्ली| ‘जानवर’, ‘एक रिश्ता’, ‘तलाश : द हंट बिगिन्स..’ और ‘मेरे जीवन साथी’ जैसी फिल्मों में अक्षय कुमार को निर्देशित कर चुके फिल्मकार सुनील दर्शन का कहना है कि राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके अभिनेता अक्षय अनुशासित और मजेदार व्यक्ति हैं।
अक्षय कुमार के 50वें जन्मदिन पर नौ सितंबर को टेलीविजन चैनल जी सिनेमा पर ‘शनिवार की रात अक्षय के साथ’ कार्यक्रम प्रसारित होगा। इसमें अक्षय की ‘जानवर’, ‘अंदाज’, ‘एक रिश्ता’ और ‘दोस्ती : फ्रेंड्स फोरएवर’ जैसी फिल्में दिखाई जाएंगी।
सुनील दर्शन ने यहां मंगलवार को कहा, “अक्षय के साथ काम करना हमेशा शानदार अनुभव रहा है। वह अनुशासित और मजेदार हैं।”
उन्होंने कहा, “(बॉक्स ऑफिस पर 15 फ्लॉप के बाद) अक्षय ने ‘जानवर’ के साथ वापसी की। उन्होंने ‘एक रिश्ता’ के साथ मजबूती और ‘अंदाज’ के साथ अपना स्थान प्राप्त किया।”
उन्होंने कहा, “मैंने अक्षय कुमार के साथ करिश्मा कपूर, मिस यूनिवर्स लारा दत्ता, मिस वल्र्ड प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर जैसे कई नए कलाकारों को लांच किया।”
उन्होंने कहा, “मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया के लिए उत्साहित हूं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।