मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म ‘केसरी’ की पूरी टीम के साथ सेट पर क्रिकेट खेला।
अक्षय ने शुक्रवार को फिल्म की पूरी टीम की एक तस्वीर साझा की।
उन्होंने कहा, “इस साल के क्रिकेट चैंपियन्स से मिलें, ‘वाई’ से टीम ‘केसरी’। वर्क हार्ड, प्ले हार्डर।”
फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र के सातारा जिले में स्थित वाई में चल रही है। इसमें अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा भी प्रमुख भूमिका में हैं।
फिल्म निर्माता करण जौहर द्वारा निर्मित फिल्म सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है। इसका निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं।
‘केसरी’ 2019 की होली पर रिलीज होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।