न्यूयॉर्क: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और सलमान खान फोर्ब्स मैगजीन की 2018 की सबसे अधिक कमाई करने वाले कलाकारों की सूची में शामिल हो गए हैं।
इस सूची में शीर्ष पर मशहूर अभिनेता जॉर्ज क्लूनी हैं।
फोर्ब्स की इस सूची में अक्षय 4.05 करोड़ डॉलर सालाना कमाई के साथ 7वें नंबर पर हैं।
यह कमाई एक जून 2017 से एक जून 2018 के बीच की है। उनकी यह कमाई फिल्मों के अलावा टाटा और एवरेडी समेत 20 से अधिक ब्रांड के प्रचार से हुई।
सलमान ने इस दौरान 3.85 करोड़ डॉलर कमाए।
फोर्ब्स की इस लिस्ट में 57 साल के हॉलीवुड एक्टर जॉर्ज क्लूनी 23.9 करोड़ डॉलर के साथ पहली पायदान पर हैं। सूची में अभिनेता ड्वेन जानसन दूसरे और रॉबर्ट डावने जूनियर तीसरे स्थान पर हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।