मुंबई: भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के नए अध्यक्ष और प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर ने अपने ऊपर भरोसा जताने के लिए संस्थान के विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया है।
अनुपम ने मंगलवार को एफटीआईआई के विद्यार्थियों द्वारा लिखे गए एक पत्र को साझा किया, जिसमें लिखा गया था, “हमारी चिंताओं को समझने, सहयोग करने और सक्रिय भागीदारी के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। इस प्रमुख संस्थान की भलाई के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्साहित हैं। धन्यवाद।”
इस पत्र की प्रतिक्रिया में अनुभवी अभिनेत्रा ने कहा, “समझदारी दिखाने और भरोसा जताने के लिए एफटीआईआई के विद्यार्थियों का शुक्रिया। आपके इस धन्यवाद पत्र से मुझे बहुत खुशी हुई है। मिलकर अच्छा काम करेंगे।”
अनुपम 11 अक्टूबर को एफटीआईआई के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने विवादास्पद गजेंद्र चौहान का स्थान लिया है।
इस महीने की शुरुआत में, उन्होंने संस्थान का अचानक दौरा किया और विद्यार्थियों से वादा किया कि वह उनके साथ हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
अमित साध और ईशा देओल की क्राइम ड्रामा ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़
चिन्मय मिशन प्रस्तुत करता है ‘अवेकनिंग’ — स्वामी चिन्मयानंद पर बनी एक संगीतमय जीवनी। इसे निर्देशक मणि शंकर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता विशेषज्ञ अंजलि जोशी ने तैयार किया है, जिसमें पूज्य स्वामी स्वरूपानंद जी की प्रेरणा और आशीर्वाद शामिल हैं।
सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित’