मुंबई| अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का कहना है कि फिल्म ‘अ जेंटलमैन : सुंदर सुशील रिस्की’ में अभिनेता सुनील शेट्टी के साथ काम करना उनके लिए खुशी की बात है। 56 साल की उम्र में भी सनील उन्हें काफी फिट मालूम पड़ते हैं।
सिद्धार्थ ने अपने बयान में कहा, “वह साथ काम करने के लिए फिल्म उद्योग के सबसे अच्छे लोगों में से एक हैं। वह वास्तव में अपनी उम्र के हिसाब से बेहद फिट हैं।”
फिल्म के सह-निर्देशक राज निदिमोरू ने इसमें सुनील को लिए जाने के बारे में पूछे जाने पर कहा, “हम उन्हें वास्तव में लेना चाहते थे और हमें उनका किरदार पसंद आया। उन्हें फिल्म की पटकथा पसंद आई।”
फॉक्स स्टार स्टूडियोज निर्मित ‘अ जैंटलमैन..’ में जैकलीन फर्नांडिज भी हैं। यह शुक्रवार को रिलीज हो रही है।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’