ओम कुमार, नई दिल्ली। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण में मंगलवार को कनॉट प्लाजा रेस्टोरेंट्स की याचिका खारिज होने के बाद उत्तर और पूर्वी भारत में मैकडोनाल्ड्स (McDonald) के कई रेस्टोरेंट्स बंद होने जा रहे हैं।
जिस वजह से इन क्षेत्रों में मैकडोनाल्ड्स का बर्गर नहीं मिलेगा। अमेरिकी फूड चेन मैकडोनाल्ड्स नें सीपीआरएल से करार तोड़ दिया है और सीपीआरएल से कहा है कि वह 6 सितंबर से उसके ब्रांड का इस्तेमाल नहीं कर सकती।
सीपीआरएल के चैयरमैन बिक्रम बख्शी ने मैकडोनाल्ड्स के इस फैसले के खिलाफ एनसीएलटी में याचिका दाखिल की थी जो मंगलवार को खारिज हो गई थी।
मैकडोनाल्ड्स के ब्रांड तले सीपीआरएल उत्तर और पूर्वी भारत में 169 रेस्टोरेंट्स चलाता है लेकिन अब इनके बंद होने खबर हैं इन रेस्टोरेंट्स में करीब 7000 लोग काम करते हैं और उनकी नौकरी पर भी खतरा आ गया है।
अब बर्गर लवर को कोई और ओपशन ढूंढना होगा जहाँ वे बर्गर का आंनद ले सके या उन्हे इंतजार करना होगा की मैकडोनाल्ड्स भारत को लेके क्या फैसला करती है।

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा