लॉस एंजेलिस| हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली का कहना है कि उन्होंने वास्तव में यह कभी नहीं सोचा कि वह अभिनय के अलावा कुछ और भी कर सकती हैं।
वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, अभिनेता जॉन वोइट और दिवंगत अभिनेत्री मार्शलीन बटर्र्ेड की बेटी जोली को उनकी मां ने उनके नक्शे कदम पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया और शायद इसी वजह से उन्होंेने अभिनय को अपना पेशा चुना क्योंकि वह जानती थी कि इससे उनकी मां बेहद खुश होंगी।
जोली ने टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के कार्यक्रम ‘इन कॉन्वर्सेशन विद’ में कहा, “मेरी परवरिश फिल्मी माहौल में हुई है और मैं ऐसे शहर में पली-बढ़ी हूं, जहां फिल्में बहुत महत्व रखती थीं और हर कोई इसी के बारे में बात करता था। यह होना ही था।”
उन्होंने कहा कि जब वह बड़ी हो रही थी तो उनकी मां ने उन्हें बताया कि कैसे वह और उनकी नानी अभिनेत्री बनना चाहती थी और उनके (जोली) अभिनेत्री बनने को लेकर भी बेहद उत्साहित थीं।
जोली के मुताबिक, “मैंने वास्तव में कभी नहीं सोचा कि मैं कुछ और बन सकती हूं और मैंने इस बारे में कोई सवाल नहीं किया।”
उन्होंने कहा कि उनकी मां उनके अभिनेत्री बनने से बेहद खुश हुईं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।