मुंबई| बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन कपूर पर्दे पर ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की भूमिका में दिखाई देंगे। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की पुष्टि की। हर्षवर्धन कपूर ने मंगलवार को 2008 बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले अभिनव बिंद्रा के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।
तस्वीर के कैप्शन में हर्षवर्धन ने लिखा, “शुरुआत काफी खास होती है, खासतौर पर जब आपको किसी ऐसे किरदार को निभाने का मौका मिले जिसने देश को गौरवान्वित किया हो। मुझे अभिनव बिंद्रा का किरदार निभाने का मौका मिला है, जिसे लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि मैं इस भूमिका के साथ पूरी तरह न्याय कर पाऊं।”
अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की ‘मिर्जिया’ के साथ करियर की शुरुआत की थी।
वर्तमान में वह विक्रमादित्य मोटवानी की आगामी फिल्म ‘भावेश जोशी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के साल के अंत तक रिलीज होने की संभावना है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।