मुंबई:
अपनी बच्ची के एक साल का जन्मदिन मनाया
अभिनेत्री रति पांडे अपनी भतीजी के पहले जन्मदिन पर गाना गाने से खुद को नहीं रोक पाईं। रति पांडे के भाई राकेश और भाभी दीपशिखा पिछले साल माता-पिता बने और बुधवार को उन्होंने अपनी बच्ची के एक साल का जन्मदिन मनाया।
https://www.instagram.com/p/B_dLqixjurW/?utm_source=ig_web_copy_link
‘कबीर सिंह’ का गाना ‘तुझे कितना चाहने लगे हम’ को गाया
इस मौके पर रति ने फिल्म ‘कबीर सिंह’ का गाना ‘तुझे कितना चाहने लगे हम’ को गाया। उन्होंने यह गाना अपनी प्यारी सी भतीजी के लिए ही गाया।
Read More: रमजान में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो : नकवी
जन्मदिन पर मुझसे यह गाना सुनकर काफी अच्छा लगा
रति पांडे ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, “मेरी परी को उसके इस खास दिन पर यह गाना समर्पित कर रही हूं। यह उसके पसंदीदा गानों में से एक है और उसे अपने पहले जन्मदिन पर मुझसे यह गाना सुनकर काफी अच्छा लगा।”
https://www.instagram.com/tv/CAZ2rcEDcau/?utm_source=ig_web_copy_link
इसके बाद वह अपनी भतीजी के लिए कहती हैं, “मैं तुमसे इतना प्यार करती हूं कि इसे किसी भाषा या रूप में बयां कर पाना मेरे लिए मुमकिन नहीं है। तुम हम सभी के लिए एक दुआ की तरह हो..ईश्वर तुम्हें खूब सारी खुशियां और बरकत दें। बुआ की तरफ से ढेर सारा प्यार।”
‘देवी आदि पराशक्ति’ में मुख्य भूमिका निभा रही हैं
अभिनय की बात करें, तो रति दंगल टीवी पर प्रसारित हो रहे शो ‘देवी आदि पराशक्ति’ में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।