नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अररिया लोकसभा सीट पर हुए उप चुनाव में भाजपा की हार के एक दिन बाद गुरुवार को कहा कि यह जिला ‘आतंक का गढ़’ बन जाएगा। इस बयान के बाद वह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। गिरिराज ने कहा कि बिहार का अररिया जिला न सिर्फ नेपाल व बांग्लादेश से सटा सीमावर्ती इलाका है, बल्कि इसने ‘कट्टरपंथी सोच’ को जन्म दिया है।
सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने कहा, “यह न केवल बिहार के लिए खतरा है बल्कि पूरे देश के लिए खतरा है। यह आतंक का गढ़ बन जाएगा।”
गिरिराज सिंह इससे पहले भी अपने विवादस्पद बयानों के चलते चर्चा में रहे हैं।
अररिया सीट पर हुए उपचुनाव में, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सरफराज आलम ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार प्रदीप कुमार सिंह को 60 हजार से अधिक मतों से पराजित किया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा