मुंबई| बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल और नील नितिन मुकेश कोरोना महामारी की चपेट में आने वाले सेलिब्रिटी की सूची में शामिल हो गए हैं। दोनों अभिनेताओं ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। शनिवार की देर रात एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, अर्जुन रामपाल ने लिखा, “मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। मैं भले ही एसिम्पटोमैटिक हूं, लेकिन मैंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है और आवश्यक चिकित्सा देखभाल प्राप्त कर रहा हूं। पिछले 10 दिनों में मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोग कृपया सावधानी बरतें। यह हमारे लिए बहुत डरावना समय है, लेकिन अगर हम थोड़े समय के लिए जागरूक और बुद्धिमान हो जाएं, तो लंबे समय तक लाभ मिलेगा। साथ में हम कर सकते हैं और हम कोरोना से लड़ेंगे।”
नील नितिन मुकेश ने भी शनिवार शाम इंस्टाग्राम पर अपने और अपने परिवार के सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी।
अभिनेता ने लिखा, “घर पर रहने सहित सभी आवश्यक सावधानियों के बावजूद, दुर्भाग्यवश, मैं और मेरो परिवार के सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाया गए हैं। हम सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं और हमारे डॉक्टर के निर्देश अनुसार दवाईयां ले रहे हैं। आपके सभी प्यार और आशीर्वाद की आवश्यकता है। कृपया स्थिति को हल्के में न लें।”
शनिवार को बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
अमित साध और ईशा देओल की क्राइम ड्रामा ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़
चिन्मय मिशन प्रस्तुत करता है ‘अवेकनिंग’ — स्वामी चिन्मयानंद पर बनी एक संगीतमय जीवनी। इसे निर्देशक मणि शंकर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता विशेषज्ञ अंजलि जोशी ने तैयार किया है, जिसमें पूज्य स्वामी स्वरूपानंद जी की प्रेरणा और आशीर्वाद शामिल हैं।
सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित’