नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आने वाले संस्करण में नहीं खेलेंगे। उन्होंने व्यस्त शीतकालीन कार्यक्रम के कारण आईपीएल से नाम वापस ले लिया है और इसी कारण वह इसी महीने होने वाली नीलामी में भी हिस्सा नहीं लेंगे। पीटरसन ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी दी।
पीटरसन ने आईपीएल-2016 में नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स का प्रतिनिधित्व किया था जिसके कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी थे।
वह हालांकि सिर्फ चार मैच ही पुणे के लिए खेल पाए थे। चोटिल होने के कारण उन्हें आईपीएल से बाहर होना पड़ा था। पुणे ने दिसंबर में पीटरसन को मुक्त कर दिया था और फरवरी में होने वाली नीलामी में उनकी बोली लगनी थी।
वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकंइंफो ने पीटरसन के हवाले से लिखा है, “मैं आईपीएल नीलामी में हिस्सा नहीं लूंगा। मेरा शीतकालीन सत्र काफी व्यस्त रहा है क्योंकि इस दौरान मैंने बहुत सफर किया है। मैं अप्रैल-मई में भी ऐसा नहीं करना चाहता।”
पीटरसन ने इस सत्र में दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया की घरेलू क्रिकेट लीगों में काफी क्रिकेट खेली है। वह पाकिस्तान क्रिकेट लीग (पीएसएल) के पहले संस्करण में भी खेले थे। पीएसएल के दूसरे संस्करण में भी उनके खेलने की संभावना है।
(आईएएनएस)

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया