दुबई: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार द्विपक्षीय सीरीज जीतकर भारत ने न केवल नया इतिहास रचा है, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) वनडे टीमों की रैंकिंग में पहला स्थान भी हासिल कर लिया है।
पिछले छह माह में भारतीय टीम ने तीसरी बार वनडे रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है।
छह वनडे मैचों की सीरीज में चार मैच जीतने के साथ ही भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4-1 से सीरीज अपने नाम कर ली है। मंगलवार को पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए पांचवें मैच में भारत ने 73 रनों से जीत हासिल की थी।
भारत वनडे टीमों की रैंकिंग में 122 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज हो गया है, वहीं दक्षिण अफ्रीका 118 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड 116 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है।
भारत की सीरीज जीत का साफ मतलब यह है कि इंग्लैंड वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को 5-0 से मात दे देता है, तो वह दक्षिण अफ्रीका को पछाड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लेगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया