नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने खुद इंटरव्यू लेकर 17 इंस्पेक्टर को पहली बार एसएचओ बनाया है इनमे से अधिकांश इंस्पेक्टरो को उनकी काबलियत के आधार पर एसएचओ बनाया गया है जबकि पहले सिफारिश से लोग एसएचओ बनते थे। इनमे पहली बार बनी एसएचओ मे महिला इंस्पेक्टर शिवानी मालिक का नाम पहले नंबर पर है उन्हे हौज़ खास का एसएचओ बनाया है जबकि इंस्पेक्टर बनवारी लाल (BL) को उनकी काबलियत के आधार पर मयूर विहार थाने का एसएचओ बनाया गया है।
इसके अलावा इंस्पेक्टर घनश्याम , मनोज कुमार अग्रवाल ,उपेंद्र सोलंकी ,सचिन मोहन शर्मा, गुरदेव सिंह ,रविंदर कुमार, अनुज अग्रवाल ,रविंदर, शैलेन्द्र सिंह ,,अरुण कुमार,विनोद कुमार,संजीव डोडी ,नरेश कुमार और इंस्पेक्टर के एल यादव को भी उनकी काबलियत के आधार पर पहली बार एसएचओ बनाया गया है।

और भी हैं
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता
दिल्ली में पहली बार चीनी फिल्मों का ऐतिहासिक मेला; महोत्सव की आधिकारिक ट्रॉफी और मेडल का हुआ भव्य अनावरण
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर एनडीएमसी अध्यक्ष ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ