इस्लामाबाद: ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ क्षेत्रीय मुद्दों पर वार्ता के लिए तीन दिवसीय दौरे के तहत पाकिस्तान पहुंच गए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जरीफ की अपने पाकिस्तानी समकक्ष ख्वाजा असिफ के साथ सोमवार को आतंकवाद के खिलाफ सहयोग, सीमा सुरक्षा और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा की योजना है।
दोनों विदेश मंत्रियों द्वारा एक संयुक्त प्रेस सम्मेलन को संबोधित किए जाने की भी संभावना है।
वार्ता के एजेंडे में अफगानिस्तान में शांति व सुलह और आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट के खिलाफ सहयोग के मुद्दे भी शामिल हैं।
एक राजनयिक सूत्र ने सिन्हुआ को बताया कि जरीफ प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी और सैन्य प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से भी मुलाकात कर सकते हैं।
विदेश मंत्री के साथ 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी है जिसमें व्यवसाय क्षेत्र के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। वह पाकिस्तान-ईरान व्यापार सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।
इस्लामाबाद के बाद जरीफ कराची भी जाएंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान