देहरादून : उत्तराखंड में रविवार को एक बस के 60 मीटर गहरी खाई में गिरने से 45 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना पिपली-भौन सड़क पर क्वीन्स ब्रिज के पास सुबह नौ बजे के आसपास हुई। चालक का बस से नियंत्रण हट गया और यह 28 सीटर बस खाई में जा गिरी।
बस भौन से रामनगर जा रही थी।
इस हादसे में घायल आठ लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के महानिरीक्षक संजय गुंजियाल ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है।
–आईएएनएस

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी