मुंबई। सोशल मीडिया पर कई बार आलोचना का शिकार हो चुके बॉलीवुड अभिनेता उदय चोपड़ा ने उनसे नफरत करने वाले लोगों को वेलेंटाइन-डे के मौके पर प्यार भेजा है। उदय ने मंगलवार को अपने आलोचकों को ट्विटर पर अपना सकारात्मक संदेश दिया।
उदय ने ट्विटर पर लिखा, “मुझसे नफरत करने वालों और आलोचकों को इस वेलेंटाइन के मौके पर मैं उन्हें प्यार देना पसंद करूंगा।”
उदय दिग्गज फिल्मकार यश चोपड़ा के बेटे और मशहूर फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा के भाई हैं।
वर्ष 2000 में आई शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘मोहब्बतें’ से करियर की शुरुआत करने वाले उदय को 2013 में आमिर की ‘धूम 3’ में भी देखा जा चुका है।
उदय (44) ‘नील एन निक्की’, ‘मुझसे दोस्ती करोगे’ और ‘प्यार इम्पॉसिबल’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़