नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद और नवयुग स्कूलों में सभी बच्चों के लिए प्राथमिक शिक्षा सुलभ बनाने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए, दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना ने आज कक्षा नर्सरी से पांचवीं तक के सभी छात्रों को स्टेशनरी सामग्री के वितरण के लिए एक कार्यक्रम की शुरुआत अटल आदर्श विद्यालय, हैवलॉक स्क्वायर, नई दिल्ली से की। उनके साथ पालिका परिषद के अध्यक्ष – श्री भूपिंदर सिंह भल्ला, उपाध्यक्ष – श्री सतीश उपाध्याय, सचिव – श्री विक्रम सिंह मलिक और निदेशक (शिक्षा) श्री आरपी सती भी थे।

इस अवसर पर उपराज्यपाल श्री सक्सेना ने 125 विद्यार्थियों को स्टेशनरी किट का वितरण किया। किट में अंग्रेजी और हिंदी नोटबुक, रंग भरने की नोटबुक, पेंसिल, क्रेयॉन रंग, इरेज़र और शार्पनर शामिल थें। उन्होंने छात्रों को स्टेशनरी किट वितरित करते हुए उनसे से बातचीत भी की।
माननीय उपराज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद का यह प्रयास समाज के सबसे निचले आर्थिक तबके के माता-पिता को भी प्रोत्साहित करेगा कि वे अपने बच्चों को परिवार पर बिना किसी अतिरिक्त आर्थिक / वित्तीय बोझ के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए एनडीएमसी स्कूलों में भेजें।

और भी हैं
जामिया में हंगामा: गेट बंद करने के आदेश पर छात्रों का फूटा गुस्सा, बोले- हिंसक तरीके से दबाया जा रहा आंदोलन
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया रावण दहन, यामी गौतम और आनंद एल राय ने चलाए बुराई के प्रतीक पुतलों पर तीर
220 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी से सजा पूरा पर्वत उठा लाए हनुमान जी!