लखनऊ| हेयर स्टाइलस्टि जावेद हबीब के एक विज्ञापन में हिंदू देवी देवताओं के अपमानजनक चित्रण से नाराज गुस्साई भीड़ ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में स्थित जावेद हबीब सैलून में तोड़फोड़ की।
पुलिस के मुताबिक, हिंदू जागरण मंच के नेतृत्व में भीड़ ने राजधानी लखनऊ के करीबी जिले मोतीनगर में स्थित ब्यूटी सैलून में तोड़फोड़ की।
भीड़ ने जब सैलून पर धावा बोला, तब कुछ ग्राहक भी वहां फंसे थे।
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सैलून के मालिक को अपना सैलून बंद करने और ऐसा न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी, जिसके बाद मामले को लेकर पुलिस शिकायत दर्ज की गई।
पुलिस की एक टीम ने सैलून पहुंचकर वहां मौजूद कुछ प्रत्यदर्शियों से घटना की बाबत पूछताछ की।
हिंदू जागरण मंच के क्षेत्रीय सचिव विमल द्विवेदी ने कहा कि हिंदू देवी देवताओं का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा, “हम सैलून नहीं चलने देंगे।”
‘गॉड्स टू विजिट जेएच सैलून’ के कैप्शन वाले विवादास्पद विज्ञापन को लेकर हैदराबाद में हबीब के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। हबीब हालांकि मामले में माफ मांग चुके हैं। उनका कहना है कि यह विज्ञापन कोलकाता में उनके एक पार्टनर ने छपवाया था, जिसकी उन्हें जानकारी नहीं थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट