चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले की एक विवाहित महिला ने चंडीगढ़ में तैनात वायु सेना के एक जवान पर उसे बंधक बनाकर कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने मंगलवार को बताया कि मानिकपुर थाना क्षेत्र की एक विवाहित महिला ने वायु सेना में सैनिक के पद पर तैनात मानिकपुर के विद्यासागर पर शादी का झांसा देकर छह महीने तक चंडीगढ़ में बंधक बनाकर कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी की बहन कॉलेज के समय से पीड़िता की सहेली रही है और उसी के जरिए वह विद्याासागर के संपर्क में आई थी। मामले की जांच मानिकपुर के थानाध्यक्ष को सौंपी गई है। इस समय पीड़िता अपने परिवार से अलग एक किराए के कमरे में रह रही है।
एसपी ने दी गई तहरीर के मुताबिक, बताया कि शिमला घुमाने के बहाने आरोपी की बहन ने उसे बुलाया था और अपने भाई के साथ चंडीगढ़ भेज दिया था, जहां किराए के कमरे में छह महीने तक रख कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और गर्भवती होने पर उसका जबरन गर्भपात भी कराया गया।
–आईएएनएस

और भी हैं
नीट पेपर लीक मामला: कोर्ट ने टीचर मनीषा मांधरे को 14 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजा
ठाणे: महिला ने पति और भाई के साथ मिलकर की दोस्त की हत्या, शव ड्रम से बरामद
नोएडा में ऑनलाइन फर्जी पेमेंट दिखाकर इलेक्ट्रॉनिक सामान ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार