मुंबई | बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला का कहना है कि वह अपनी गणित की कक्षाओं को याद करती हैं।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जहां वह अपनी आंखों को बंद कर पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं
उन्होंने शेयर फोटो को कैप्शन देते हुए लिखा, ” मुझे मेरी मैथ क्लास बहुत याद आती हैं। मेरे ग्रैंड फादर गणित में गोल्ड मेडलिस्ट थे। मैं भी उनकी तरह बनना चाहती थी।”
इस पोस्ट को फोटो शेयरिंग वेब साइट पर 6.49 लाख लाइक्स मिले हैं।
अभिनय की बात करें तो उर्वशी को ‘बीट पे ठुमका’ पर ठुमकते हुए देखा गया। प्रशंसकों ने खूब इस गाने की सराहना की।
–आईएएनएस

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट