पटना| उम्र का शतक पूरा करने के करीब पहुंच चुके राजकुमार वैश्य का नाम सर्वाधिक उम्र में एम. ए. में दाखिला लेने वाले व्यक्ति के रूप में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कर लिया गया है।
राजकुमार ने करीब डेढ़ वर्ष पहले जब नालंदा विश्वविद्यालय में अर्थशा विषय से एम. ए. पाठ्यक्रम में दाखिला लिया था, तब उनकी उम्र 97 वर्ष थी।
राजकुमार ने उम्र के इस पड़ाव पर एम. ए. करने के पीछे मुख्यत: दो वजहें बताईं। उन्होंने कहा, “मेरी बहुत समय से एम. ए. करने की इच्छा थी। इसके अलावा मैं अर्थशा इसलिए पढ़ना चाहता था, ताकि जान सकूं कि भारत इतने लंबे समय से गरीबी जैसी समस्याओं का समाधान क्यों नहीं कर पा रहा।”
राजकुमार ने कहा, “मैंने आगरा विश्वविद्यालय से 1938 में स्नातक की परीक्षा पास की और 1940 में वहीं से कानून में भी डिग्री हासिल की। लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों के बढ़ने के कारण मास्टर डिग्री हासिल करने में असफल रहा। अब मैं अपना सपना पूरा करने के करीब हूं।”
राजकुमार का जन्म एक अप्रैल, 1920 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ था।
–आईएएनएस

और भी हैं
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा
राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान