पुवाड़ा शब्द का अर्थ है “पंगा” । यह मैड, देसी, कॉमेडी, रोमांस इस साल गुड फ्राइडे, 2 अप्रैल 2021 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है । तक़रीबन एक साल के लंबे समय के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली यह पहली पंजाबी फिल्म होगी।
पुवाड़ा को पहले 2020 की गर्मियों में रिलीज़ करने के लिए तैयार किया गया था, जोकि पॉपकॉर्न एंटरटेनर्स के लिए सही मौसम था । लेकिन करोना महामारी के चलते यह संभव नहीं हो पाया । अब निर्माता इस वसंत ऋतु में फ़िल्म रिलीज़ कर वही दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस लाने की उम्मीद कर रहे हैं।
इस फिल्म के साथ निर्माता यह भी उम्मीद कर रहे हैं कि पंजाबी फिल्म उद्योग में वापस से सकारात्मक कामयाबी की लहर दिखाई देकर ,वापस शिखर पर पहुंच जाएगा और इसिके साथ दर्शक अपने पसंदीदा सितारों और मनोरंजन के साथ पॉपकॉर्न और नाश्ते का आनंद ले सकते है। मेकर्स ने मार्केटिंग अभियान की शुरुआत पोस्टर लॉन्च के साथ की हैं जिसे अभिनेताओं ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।
एमी विर्क और सोनम बाजवा अभिनीत पुआदा, रूपिंदर चहल द्वारा पहली बार निर्देशित, ए एंड ए पिक्चर्स और ब्रैट फिल्म्स, अतुल भल्ला , पवन गिल, अनुराग सिंह, अमन गिल, बलविंदर सिंह जांजुआ द्वारा निर्मित , ज़ी स्टूडियो द्वारा 2 अप्रैल 2021 को दुनिया भर में रिलीज़ की जाएगी।

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।