लॉस एंजेलिस| बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा रविवार को 89वें अकादमी अवॉर्ड्स में रेड कार्पेट पर डिजाइनर लेबल ‘राल्फ एंड रुसो’ के खूबसूरत गाउन में बेहद आकर्षक अंदाज में नजर आईं।
प्रियंका दूसरी बार ऑस्कर समारोह में शामिल हुईं थीं और इस बार भी उन्होंने इस खास मौके के लिए सफेद परिधान चुना।
प्रियंका की इस लुक को हालांकि काफी सराहना मिली है, लेकिन लोकप्रिय भारतीय हास्य समूह एआईबी ने उनकी तुलना काजू कतली से की।
एआईबी ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर प्रियंका की तस्वीर के साथ काजू कतली की एक प्लेट की तस्वीर भी पोस्ट की।
एआईबी ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “यह शानदार है। हम अपनी जड़ों को नहीं भूल रहे।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।