नई दिल्ली| टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के साथ ही प्रशंसकों ने घेर लिया और सुरक्षा कर्मी कड़े इंतजामों के बावजूद स्थिति को नहीं संभाल सके।
नीरज इंडियन टीम की जर्सी और मास्क पहने बाहर आए और सुरक्षा की तमाम कोशिश के बावजूद प्रशंसकों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया।
प्रशंसको के अलावा इलेक्ट्रोनिक मीडिया ने माइक लिए उन्हें घेरा और नीरज की बाइट लेने की कोशिश की। इसके बाद किसी तरह नीरज को एयरपोर्ट से बाहर निकालकर अशोका होटल के लिए भेजा गया जहां भारतीय पदक विजेताओं का केंद्रिय मंत्री अनुराग ठाकुर सम्मान करेंगे।
अशोका होटल के लॉबी को मैरीगोल्ड फूलों से सजाया गया है। यहां पदक विजेताओं के स्वागत की पूरी तैयार की गई है।
ओलंपियंस और सहायक स्टाफ जो एयर इंडिया की फ्लाइट 307 से आए हैं उन्हें हवाई अड्डे से सीधे अशोका होटल ले जाया गया और एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
–आईएएनएस

और भी हैं
एशियन पैरा गेम्स: संदीप कुमार समेत मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को पीएम मोदी ने दी बधाई
यूरोप में विरोध प्रदर्शन: भारत ने फ्रांस, इटली और बेल्जियम में अपने नागरिकों से सतर्क रहने को कहा
ग्वालियर हादसे पर गृह मंत्रालय ने जताया दुख, मृतकों की संख्या 14 पहुंची