नई दिल्ली| मीरा के साथ शादी के बंधन में बंध चुके और असल जिंदगी में पिता बन चुके अभिनेता शाहिद कपूर से शुक्रवार को अभिनेत्री करीना कपूर खान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने अपने अतीत को रहस्य करार दिया।
शाहिद इंडिया टुडे वूमेन सम्मिट और अवॉर्ड कार्यक्रम में उपस्थित हुए। वहां एक दर्शक उनके गोपनीय अतीत के बारे में जानने को उत्सुक था।
शाहिद ने कहा, “मेरा अतीत गोपनीय है।”
उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, “आप इसके बारे में कैसे जानते हैं? क्या आप मेरी जासूसी करते थे? मैं अपने गोपनीय अतीत का खुलासा नहीं कर सकता।”
प्रशंसकों में किसी ने जब कहा -करीना! तो शाहिद ने तुरंत कहा, “यह कैसा राज है मैडम? यह दुनिया का एक रहस्य है।”
इसके बाद शाहिद से दर्शकों को डांस सिखाने के लिए कहा गया, तो उन्होंने उसी महिला को बुलाया, जो करीना के बारे में जानना चाहती थी।
शाहिद और करीना अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं और अलगाव के बाद भी सबकी नजरें उन पर बनी रहीं।
इसके बाद दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए और करीना ने सैफ से शादी कर ली और शाहिद ने दिल्ली की मीरा के साथ सात फेरे लिए। अब दोनों माता-पिता बन चुके हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।