नई दिल्ली| अभिनेत्री नेहा शर्मा का कहना है कि दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर के साथ काम करना काफी खुशनुमा होता है। वह आगामी फिल्म ‘मुबारकां’ में एक विशेष भूमिका में नजर आएंगी।
नेहा ने ई-मेल के जरिए मुंबई से आईएएनएस को बताया, “अनिल कपूर के साथ काम करना खुशनुमा अहसास है। मैं उनकी गर्मजोशी को बेहद पसंद करती हूं। वह सेट पर सभी से गर्मजोशी से मिलते हैं और शानदार ऊर्जा लेकर आते हैं। आपको उनके साथ काम करने में मजा आता है।”
नेहा (29) ने कहा कि वह भी फिल्म ‘मुबारकां’ के अपने सह-कलाकार अनिल की तरह फिटनेस को काफी महत्व देती हैं।
अभिनेत्री ने कहा, “यह अद्भुत है। हर बार मैं उनसे जिम या तैराकी करते हुए संयोग से टकरा जाती हूं।”
फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में नेहा ने कहा, “फिल्म में मैं विशेष भूमिका में नजर आऊंगी। यह एक रोचक हिस्सा है, जिसे मैं निभा रही हूं, लेकिन मेरे लिए इस बारे में बात करना फिलहाल जल्दबाजी होगी।”
अनीस बज्मी निर्देशित ‘मुबारकां’ में इलियाना डि क्रूज, अर्जुन कपूर और अथिया शेट्टी भी हैं।
यह फिल्म जुलाई में रिलीज होने की उम्मीद है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।