बेंगलुरु: निर्वाचन आयोग ने शनिवार को कर्नाटक में विधान परिषद चुनाव 2 नवंबर के बजाय 10 नवंबर को कराए जाने की घोषणा की। यह निर्णय कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को ज्ञापन दिए जाने पर लिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि बेंगलुरु के राजेश्वरी नगर और तुमकुर जिले के सिरा क्षेत्र में 3 नवंबर को विधानसभा उपचुनाव होना है। अगर 2 नवंबर को विधान परिषद चुनाव कराया गया तो उसका असर विधानसभा उपचुनाव पर पड़ेगा।
विधान परिषद की चार सीटों (दो स्नातक क्षेत्र और दो शिक्षक क्षेत्र) के लिए उपचुनाव कोविड महामारी के बीच 28 अक्टूबर को हुआ था, जिसमें लगभग 70 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी