श्रीनगर : जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के मेजर सहित तीन जवान शहीद हो गए। इस दौरान एक नागरिक की भी मौत हुई है।
मुठभेड़ जिस जगह हुई वह कुछ दिनों पहले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले के स्थान से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर ही है।
एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को कहा, “पिंगलेना गांव में रविवार रात हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हुई है जिसमें एक सैन्य अधिकारी और नागरिक शामिल हैं जिसकी पहचान मुश्ताक अहमद के रूप में हुई है।”
मुठभेड़ रविवार देर रात शुरू हुई जब सुरक्षा बलों, राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने जैश-ए-मुहम्मद (जेईएम) के आतंकवादियों की यहां छिपे होने की खुफिया सूचना मिलने के बाद पिंगलेना गांव को घेर लिया।
पुलिस सूत्रों ने कहा, “घेराबंदी जैसे ही कड़ी हुई छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई।”
यह मुठभेड़ पुलवामा में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर सीआरपीएफ काफिले पर हुए आत्मघाती हमले के एक सप्ताह से भी कम समय में हुई है। इस हमले में 49 जवान शहीद हुए थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
चक्रवात ‘अर्नब’ से आंध्र प्रदेश में सात मौतें, 4,600 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान : सीएम नायडू
जेईई मेन 2027: एनटीए ने शुरू की सेशन-1 की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी