लखनऊ| समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा लगातार किसानों का तिरस्कार कर रही है। किसान दंभी भाजपा को सड़क पर ले आएंगे।
अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट के माध्यम से लिखा कि, भाजपा सरकार ने किसानों द्वारा बातचीत के लिए प्रस्तावित दिन के बदले बातचीत की तारीख आगे बढ़ाकर ये साबित कर दिया है कि कड़कड़ाती ठंड में अपना जीवन न्यौछावर कर रहे किसान उनकी प्राथमिकता में नहीं हैं। भाजपा लगातार किसानों का तिरस्कार कर रही है। किसान दंभी भाजपा को सड़क पर ले आएंगे।
उन्होंने इससे पहले अपने बयान में कहा था कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को डराने के लिए प्रत्येक गांव में पुलिस भेज रही है। उन्होंने कहा कि सरकार धान खरीद की रिपोर्ट पर बहाना बना रही है, जबकि धान की लूट हो चुकी है। सच्चाई यह है कि इसका उद्देश्य गांव में डर पैदा करना है ताकि किसानों को आंदोलन से डराकर अलग रखा जा सके। किसानों से बात करने के नाम पर उन्हें धमकाया जा रहा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लाख झूठ बोले किसान समझ गया है कि उसके फायदे के नाम पर बनाए गए कृषि कानून केवल छलावा है।
–आईएएनएस

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी