मुंबई| अभिनेता ऋतिक रोशन फिल्म ‘अग्निपथ’ में गणपति भक्त के रूप में ‘देवा श्री गणेशा’ पर झूमते हुए नजर आए थे। उन्होंने ठीक इसी अंदाज में जुहू में स्थित अपने घर पर बप्पा का स्वागत किया।
ऋतिक और उनका परिवार कई दशकों से इस त्योहार का जश्न मनाता आ रहा है। यह उनके दादा द्वारा शुरू की गई परंपरा है, जिसे आज भी ऋतिक और उनका पूरा परिवार प्यार और भक्ति के साथ मनाता है।
ऋतिक बचपन से ही भगवान गणेश में विश्वास रखते हैं। उनके घर के प्रवेश द्वार पर गणेश की मूर्ति स्थापित है और अभिनेता हर बार पूजा करने के बाद ही घर के बाहर कदम रखते हैं।
ऋतिक बताते हैं, “मैं बचपन से अपने परिवार के साथ गणेश चतुर्थी मनाता हूं। इससे जुड़ी कई बेहतरीन यादे हैं। हम बचपन में गणेश उत्सव पर सड़कों पर डांस किया करते थे। मैं उनका भक्त हूं और उनका मेरे जीवन में विशेष स्थान है।”
अभिनेता ने इस साल डेढ़ दिन का गणपति अपने घर स्थापित किया है और वह निजी तौर पर यह सुनिश्चित करते हैं की वह आरती में भाग ले और ज्यादा से ज्यादा समय तक गणपति की सेवा कर सके।
–आईएएनएस

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट