नई दिल्ली | केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सोमवार को अपने कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की, जिसमें सभी ने फेस मास्कर पहनकर हिस्सा लिया और सामाजिक दूरी का भी पालन किया। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान भारत में फंसे अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए यह बैठक आयोजित की गई थी। साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए भी बैठक में चर्चा हुई कि लॉकडाउन हटने के बाद पर्यटन उद्योग पटरी पर लौट आए।
अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “यह पहले से ही स्पष्ट था कि सुरक्षा से जरूरी कुछ भी नहीं होगा, लेकिन मंत्रालय के लिए पर्यटन उद्योग को वापस पटरी पर लाने की योजना तैयार करनी जरूरी है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा