नई दिल्ली:केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि वह कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं और उन्होंने खुद को सेल्फ आइसोलेट कर लिया है। गडकरी ट्वीट में कहा, “कल मैं खुद को कमजोर महसूस कर रहा था और अपने डॉक्टर से परामर्श किया। मेरे चेकअप के दौरान मुझे कोरोना पॉजिटिव पाया गया। मैं फिलहाल सभी लोगों के आशीर्वाद और शुभकामनाओं की वजह से अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।”
गडकरी ने संपर्क में आए हुए लोगों से सावधान रहने और कोविद प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया।

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
चक्रवात ‘अर्नब’ से आंध्र प्रदेश में सात मौतें, 4,600 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान : सीएम नायडू