नई दिल्ली, 30 मार्च । झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। सुनीता केजरीवाल ने कल्पना सोरेन को गले लगाकर उनका स्वागत किया।
कल्पना सोरेन ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा संसद संजय सिंह की पत्नी अनिता सिंह और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया से भी मुलाकात की।
नई दिल्ली में केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 31 मार्च को होने वाली रैली में भी कल्पना सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रतिनिधि के तौर पर भाग लेंगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा और आम आदमी पार्टी ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया रावण दहन, यामी गौतम और आनंद एल राय ने चलाए बुराई के प्रतीक पुतलों पर तीर
220 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी से सजा पूरा पर्वत उठा लाए हनुमान जी!
सोने की विशाल लंका धू धू करते जली