मुंबई| अभिनेता अक्षय कुमार अपने बेहतरीन एक्शन के साथ ही कॉमेडी के लिए भी जाने जाते हैं। बॉलीवुड अभिनेता ने कहा कि एक कलाकार कॉमेडी के बिना कुछ भी नहीं है।
अक्षय ने अपने बयान में कहा, “कॉमेडी एक कला है, नकल उतराना और मजाक बनाना जिसका हिस्सा है। आप कला को किस रूप में लेते हैं, वही उसे अलग बनाता है। मेरा मानना है कि एक कलाकार कॉमेडी के बिना कुछ भी नहीं है।”
उन्होंने कहा, “मैंने कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें कॉमेडी प्रमुख रही है।”
अभिनेता ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में सुपर जज के रूप में नजर आएंगे।
शो के बारे में अक्षय ने कहा कि वह प्रतिभागियों द्वारा अपना मजाक बनाया जाना पसंद करेंगे। उन्हें लगता है कि वह इसका भरपूर मजा लेंगे।
इस शो का प्रसारण शनिवार से शुरू हो रहा है। शो में हास्य कलाकार जाकिर खान, मल्लिका दुआ और हुसैन दलाल मेंटर के रूप में नजर आएंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।