पटना: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शनिवार को कहा कि गलती करना और माफी मांगना हमारा आदर्श नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा काम ही क्यों किया जाए, जिसके बाद हमें माफी मांगनी पड़े।
बिहार के खगड़िया में किसानों के एक कार्यक्रम में मौजूद हजारे ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगने के सवाल पर बिना किसी का नाम लिए कहा, “गलती करना और माफी मांगना ठीक नहीं है। गलती करना और माफी मांगना हमारा आदर्श नहीं है।”
अन्ना ने लोकपाल के लिए लंबी लड़ाई लड़ने की बात करते हुए कहा, “23 मार्च से दिल्ली में आंदोलन शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई लंबी होगी।”
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के ड्रग्स कारोबार में शामिल होने के अपने विवादित बयान पर माफी मांगी थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा