मुंबई| अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल अगेन’ पर काम करना उनके लिए सम्मान की बात है।
परिणीति ने एचटी मोस्ट स्टाइलिश अवार्डस के अवसर पर कहा, “‘गोलमाल अगेन’ की शूटिंग मजेदार है। मैंने शूटिंग शुरू कर दी है। अभी तक इससे अच्छे सेट पर काम नहीं किया है। रोहित और ‘गोलमाल’ की पूरी टीम बेहतरीन है। फिल्म बड़ी है, इसलिए मैं पूरी टीम के साथ मजेदार समय बिता रहा हूं। टीम मेरे लिए परिवार जैसी बन गई है।”
इस बारे में उन्होंने कहा, “‘गोलमाल’ एक शानदार श्रृंखला है। करीना ने इस कड़ी की दो फिल्मों में काम किया है और अब मैं इसे कर रही हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं अच्छा काम करूंगी।”
उन्होंने कार्यक्रम में युवा आइकॉन ऑफ द ईयर (महिला) का पुरस्कार हासिल किया।
वर्ष के युवा आइकन (पुरुष) से आयुष्मान खुराना को सम्मानित किया गया। वह यशराज फिल्म्स की ‘मेरी प्यारी बिंदु’ में परिणीति चोपड़ा के साथ दिखेंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट