गौतमबुद्ध नगर – पुलिस ने एक युवक को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार 20 वर्षीय युवक पर 27 वर्षीय विवाहित महिला के साथ बलात्कार करने का आरोप है। यह जानकारी ग्रेटर नोएडा के डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने दी। उन्होने बताया, “महिला 4 बच्चों की मां है। आरोपी महिला का पड़ोसी है। दोनो का एक दूसरे के घर में काफी आना जाना था। महिला ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि युवक ने उसके साथ बलात्कार किया है।”
इस सिलसिले में जारचा थाने में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
— आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल समेत आप के कई नेता हिरासत में लिए गए
दिल्ली के झंडेवालान में हिरासत में लिए गए सीजेपी प्रदर्शनकारियों को ले जा रही बस पर पत्थर फेंके गए
रावण के 11 किलो के चमचमाते मुकुट और रौबदार आवाज के बीच लव कुश रामलीला की फुल ड्रेस रिहर्सल