मुंबई: फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के आखिरी गाने की शूटिंग ग्रीस में शुरू हो चुकी है। निर्देशक अली अब्बास जफर ने ट्वीट किया, “ग्रीस में ठंडी सुबह.. ‘टाइगर जिंदा है’ के आखिरी गाने की तैयारी शुरू।”
जफर ने शांत वातावरण का एक वीडियो साझा किया, लेकिन उन्हों ने शूटिंग के सटीक स्थान को नहीं दिखया।
ग्रीस, अपने सुरम्य स्थानों के कारण, बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के लिए एक प्रेमपूर्ण स्थान रहा है। चाहे वह सेंटोरिनी में प्राचीन सफेद निर्माण हो, एथेंस या मैकोनोस विंडमिल्स। कई गीतों को वहां शूट किया गया है।
‘तौबा तुम्हारे ये इशारे’, ‘सुनो ना सुनो ना’, ‘मेहरबान’ और ‘किस्से हम लिखेंगे’ जैसे गाने यहीं शूट किए गए हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।