मुंबई | अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह का कहना है कि फिल्म घूमकेतु के लिए पुराने जमाने के क्लासिक लुक को आजमाने का अनुभव काफी मजेदार रहा। चित्रांगदा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में दो मोनोक्रॉम तस्वीरों को साझा किया है, जिसमें वह पहले के जमाने की तरह हेयर स्टाइल और मेकअप में नजर आ रही हैं।
उन्होंने तस्वीरों पर लिखा, “फिल्म ‘घूमकेतु’ के लिए इस क्लासिक लुक को आजमाने का अनुभव काफी मजेदार रहा।”
चित्रांगदा फिल्म में बॉलीवुड की एक हीरोईन के रूप में एक गीत को फिल्माती नजर आएंगी।
पुष्पेंद्र नाथ मिश्रा द्वारा निर्देशित ‘घूमकेतु’ एक कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी एक संघर्षरत पटकथा लेखक के किरदार में नजर आएंगे, जो बॉलीवुड में नाम कमाने का सपना देखता है।
फिल्म में अनुराग कश्यप, इला अरुण, रघुबीर यादव, स्वानंद किरकिरे और रागिनी खन्ना भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
इसे 22 मई को जी5 पर प्रसारित किया जाएगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।