सैंटिआगो| चिली के अरूकानिया क्षेत्र में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.7 मापी गई। चिली के अधिकारियों ने कहा कि हताहतों या संपत्ति के नुकसान की तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, चिली विश्वविद्यालय के नेशनल सीस्मोलॉजिकल सेंटर ने बताया कि रविवार को आए भूकंप का केंद्र टॉलटन नगरपालिका से 144 किलोमीटर दूर प्रशांत महासागर में दर्ज किया गया।
भूकंप, जिसकी गहराई 26.5 किमी थी, को लॉस लागोस और बायोबियो के पड़ोसी क्षेत्रों में महसूस किया गया।
इस बीच, नेवल हाइड्रोग्राफिक एंड ओशेनोग्राफिक सर्विस ने कहा कि भूकंप की वजह से चिली में सुनामी आने की संभावना नहीं है।
पैसिफिक रिंग ऑफ फायर पर स्थित, चिली भूकंप की दृष्टि से सबसे अधिक सक्रिय देशों में से एक माना जाता है।
–आईएएनएस

और भी हैं
अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत कड़े शब्दों में निंदा करता है : रणधीर जायसवाल
भारत-अमेरिका की संयुक्त फायरिंग, महाजन रेंज में गूंजी तोपों की गर्जना
भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी में सहयोग के नए रास्ते खोलती है: डॉ. जितेंद्र सिंह